फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 31 जनवरी तक बंद रहेगी पटाखों की बिक्री

Thu, 24 Oct 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिलाधीश शक्ति सिंह ने आगामी 31 जनवरी तक वायु गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए जिले में बेरियम साल्ट वाले पटाखों के उत्पादन, बिक्री व पटाखे बजाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिलाधीश ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश व हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव पर अमल करते हुए वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए पटाखों की बिक्री व उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आगामी 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। इस दौरान दिवाली और गुरु पर्व के दिन रात को आठ से दस बजे तक ग्रीन पटाखे बजाए जा सकते हैं। पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण इंडेक्स 2.5 से दस प्वाइंट तक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी वायु इंडेक्स पर निगरानी रखेंगे। पुलिस, स्थानीय शहरी निकाय, अग्निशमन व पंचायत विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बाजारों में पटाखों की बिक्री न हो और कहीं पर भी फैक्ट्री में पटाखे ना बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें