फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की हरकी देवी कॉलोनी में एक विवाहिता ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि उसका पति अमित निवासी रुड़की दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। अर्बन एस्टेट थाने में विवाहिता के पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है, जो शेयर ट्रेडिंग का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव पनवाड़ निवासी राजाराम ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो बेटी व एक बेटा है। छोटी बेटी अनुज की शादी 2017 में रुड़की निवासी अमित के साथ हुई थी। अनुज का एक बेटा है। फिलहाल अमित परिवार सहित सोनीपत रोड स्थित हरकी देवी कॉलोनी में रहता है। अनुज के पिता राजाराम का आरोप है कि शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़चढ़ कर दान दहेज दिया। इसके बावजूद अमित उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उससे मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। तंग आकर सोमवार को उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर वह हरकी देवी कॉलोनी में पहुंचा, जहां उसकी बेटी का शव रखा हुआ था। उसे पूरा शक है कि अनुज ने अपने पति अमित द्वारा किए गए दहेज उत्पीड़न के चलते जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रोहतक में किया गया अंतिम संस्कार
मामले की सूचना पाकर पुलिस हरकी देवी कॉलोनी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने समाज के लोगों के साथ मिलकर शीला बाईपास के नजदीक श्मशान में विवाहिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है, जो शेयर ट्रेडिंग काम करता है। गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें