19महम02...छात्र का सम्मान करते संस्था के सदस्य।
महम। स्थानीय राजकीय बहु तकनीकी संस्थान के छात्र लक्की का आईआईटी भुवनेश्वर में चयन हुआ है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र के कंप्यूटर ब्रांच में प्रवेश पाकर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि लक्की ने वर्ष-2023 में संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इस छात्र की मेहनत से दूसरे बच्चे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। मौके पर संस्थान के कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, जगदीप, अमित कुमार व प्रीति ने लक्की को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।