फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं बल्कि संपूर्ण संसार की आस्था के प्रतीक हैं : शकुंतला खटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा साल में दूसरी बार रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए, लेकिन बीजेपी वाले सिर्फ भगवान राम के नाम पर राजनीति करते रहे। यह कहना है कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा मई 2023 में भी रामलला के दरबार में माथा टेकने गए थे और अब मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और रामलला से देश व प्रदेश में शांति, उन्नति व भाईचारे की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि संपूर्ण संसार की आस्था के प्रतीक हैं। उनके नाम पर राजनीति करना धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। हरियाणा की आस्था, संस्कृति और संबोधन में राम बसे हैं।

शकुंतला खटक ने कहा कि कांग्रेसजन ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के जरिए पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रही है। जनता आज हुड्डा साहब के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली 10 साल की सरकार के कामों की तुलना कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों के मुकाबले बीजेपी-जेजेपी दूर-दूर तक कहीं नहीं ठहरती। इसीलिए बीजेपी अब सिर्फ धार्मिक एजेंडे की आड़ में अपनी नाकामियों को छिपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें