फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में रिटौली के शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हंसराज। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव रिटौली में खूनी रंजिश नहीं थम रही है। पांच दिन पहले जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं सोमवार सुबह शराब ठेकेदार हंसराज (38) उर्फ हंसे की तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हंसराज सहकारी समिति की अपनी बस लेकर गांव से रोहतक आ रहा था। पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुुताबिक रिटौली गांव निवासी जयसिंह ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा भाई हंसराज उर्फ हंसे था, जो झज्जर के दुबलधन माजरा गांव से रोहतक बस स्टैंड के बीच अपनी सहकारी समिति की बस चलाता था। साथ ही लंबे समय से शराब ठेकेदार के तौर पर भी काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बस लेकर गांव से चला। डीघल मोड़ पर बस खड़ी करके सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और बस के अंदर अगली खिड़की से चढ़कर हंसराज को तीन गोलियां मार दी। एक गोली कंधे के आर-पार निकल गई, जबकि एक छाती व एक पेट में लगी। इसके बाद हमलावर गोच्छी गांव की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल हंसराज को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके भाई की हत्या हिमांशु उर्फ भाऊ, जोगेंद्र, बिजेंद्र व जयसिंह (बोड़ा) व उसके परिजनों ने की है। उसे व उसके परिवार को भी जानमाल का खतरा है।
एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
रिटौली गांव में एक सप्ताह के अंदर तीसरी हत्या से पुलिस परेशान है। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने दो घंटे तक वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपराध जांच शाखा प्रथम, द्वितीय व शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मृतक के परिजनों ने हिमांशु उर्फ भाऊ सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भाऊ पर झज्जर व रोहतक पुलिस ने इनाम रखा हुआ है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें