फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारुति कंपनी में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में घूमता दिखा

विज्ञापन
02सीटीके31....आईएमटी ​स्थित एक निजी में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद। स्रोत:सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी क्षेत्र में वीरवार रात मारुति कंपनी में तेंदुआ घुस गया। कंपनी में लगे सीसीटीवी में कंपनी के कैंपस में घूमता देखा गया। इससे कंपनी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कंपनी मैनेजमेंट ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस काे दी। वन्य प्राणी विभाग की टीम देर रात तक ड्रोन व बुलडोजर की मदद से तेंदुए को ढूढ़ने का प्रयास करती रही, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

आईएमटी क्षेत्र में मारुति ऑटो मोबाइल कंपनी में वीरवार देर रात करीब 2 बजे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ देखा गया। कंपनी के कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को बताया तो उन्होंने डायल 112 पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद रोहतक से लेकर चंडीगढ़ तक के अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन टीम रोहतक पहुंची। कंपनी के कर्मचारियों ने तेंदुआ घूमने का वीडियो वायरल कर दिया। जिन परिवारों के सदस्य कंपनी या आईएमटी क्षेत्र की कंपनियों में काम करते हैं, उनको वापस घर बुलाने लगे। हालांकि, 20 घंटे बाद भी अधिकारियों को तेंदुआ पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है।
आखिर कहां से आया तेंदुआ
विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम के नजदीक मानेसर के पास वन क्षेत्र है। संभव है कि वहां से तेंदुआ आया हो। दो ड्रोन व चार बुलडोजर की मदद से वन्य प्राणी विभाग की टीम एक हजार एकड़ में फैले मारुति प्लांट में सर्च अभियान चलाएगी। क्योंकि, तेंदुआ रात के समय खाने के लिए बाहर निकलता है। दिन में दुबका रहता है। प्लांट की दीवार छह फीट तक ऊंची है। साथ ही, ऊपर कांटेदार तार लगे हैं। तेंदुआ पेड़ पर आसानी से चढ़ सकता है। ऐसे में आशंका है कि पेड़ पर चढ़कर तेंदुए ने कंपनी परिसर में छलांग लगाई है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह लघु चिड़ियाघर का तेंदुआ हो सकता है, लेकिन लघु चिड़ियाघर में सभी सातों तेंदुए सुरक्षित हैं। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि रात को तेंदुआ घूमने की सूचना मिली थी और उसी समय से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ढाई हजार कर्मचारी करते हैं प्लांट में काम, दो दिन का है अवकाश
मारुति प्लांट में ढाई हजार के करीब कर्मचारी काम करते हैं। सुबह 8 बजे सीसीटीवी में तेंदुआ देखा गया। मामले की सूचना प्लांट प्रबंधन की तरफ से जिला प्रशासन को दी गई। वन्य प्राणी विभाग व पुलिस की टीम प्लांट में पहुंचीं और शाम तक तेंदुए को तलाश किया। शनिवार को प्लांट में कोई काम नहीं हो सका। रविवार को भी अवकाश रहेगा।
-
लघु चिड़ियाघर के सात तेंदुए सुरक्षित और वहीं पर हैं। यह तेंदुआ कहां से आया है, इसकी जानकारी की जा रही है। पकड़े जाने के बाद उसे लघु चिड़ियाघर में ही रखा जाएगा।
- राजीव गुप्ता, मंडल अधिकारी, वन्य प्राणी विभाग।
वन्य प्राणी विभाग की टीम तेंदुए को ढूढ़ने का प्रयास कर रही है। अभी सुराग नहीं लग सका है। मारुति प्लांट की टीम भी साथ में है। उम्मीद है रात को तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन


- सुभाष, रेंज ऑफिसर वन विभाग, रोहतक।

02सीटीके31....आईएमटी स्थित एक निजी में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद। स्रोत:सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें