फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र को हिरासत में रखने के विरोध में वकीलों किया वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
वर्क सस्पेंड कर बैठक करते वकील। अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस हिरासत में रखने के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। इस कारण ज्यादातर केसों में अधिवक्ता अदालत में पेश नहीं हो पाए। अदालत ने केसों में अगली तिथि दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव दीपक हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बार के सदस्य हैं। इनके साथ बदसलूकी की गई है। यह गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के विरोध में, मुख्यमंत्री के किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ व लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की हत्या के खिलाफ वकील लामबंद हुए हैं। सभी ने इन मामलों की निंदा करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का पक्ष लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अधिवक्ता संत कुमार, जयपाल शर्मा, आरके सुहाग, रमेश अरोड़ा, एनपी शर्मा, सुमित बुधवार, पूर्व महासचिव रणबीर अहलावत, कुलदीप बजाड़, सतपाल हुड्डा, राजबीर कायत, एचएस हुड्डा, बलवान सरोहा, नसीब पंघाल, धर्मबीर हुड्डा, देवेंद्र जांगड़ा, राज कुमार रोहिल्ला, सतीश तंवर, धर्मेंद्र हंस समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें