एमडीयू (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी) में वीरवार को अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स स्पर्धाएं शुरू हुईं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विधिवत स्पर्धा का शुभारंभ कराया। उनकी पत्नी डॉ. शरणजीत कौर भी साथ थीं। यहां सबसे पहले हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सैनिकों व सीएसडी बिपिन रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 5000 मीटर में दौड़ में किरण और 1500 मीटर में सुप्रिया प्रथम रही। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विवि के एथलेटिक्स कोच डॉ. रमेश सिंधु ने बताया कि महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की सुप्रिया प्रथम, सीआरए कॉलेज सोनीपत की निशा द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की रितु तृतीय रही। स्पर्धा के 400 मीटर वर्ग में एमकेजेके की दीपांशी प्रथम, सीआरए सोनीपत की प्रिया द्वितीय, टीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोनीपत की निशा तृतीय, 100 मीटर में जाट कॉलेज की भावना प्रथम, एमकेजेके कॉलेज की मनीषा द्वितीय, वैश्य महिला महाविद्यालय की शुभम तृतीय, 5000 मीटर दौड़ में एसजेके कॉलेज कलानौर की किरण प्रथम, टीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोनीपत की बाधो द्वितीय, सीआरए सोनीपत की निशा तृतीय रही। महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय मातनहेल की ललिता रानी प्रथम, एमकेजेके की विटल द्वितीय व प्रवीण तृतीय रही। महिलाओं के ट्रिपल जंप में टीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोनीपत की दीप्ति प्रथम, एमकेजेके की वर्षा द्वितीय रही। महिलाओं की 400 मीटर हर्डल दौड़ में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की आरती प्रथम, एमकेजेके की शिल्पा द्वितीय, तन्नू तृतीय रही।
400 मीटर बाधा दौड़ में सोनीपत का शुभम प्रथम
पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में सीआरए कॉलेज सोनीपत का शुभम कुमार प्रथम, सीडीआर बुटाना सोनीपत का गौरव द्वितीय, जाट कॉलेज रोहतक का मोहित तृतीय रहा। हाई जंप में सीआरए सोनीपत का बिजेंद्र प्रथम, नितिन द्वितीय, सीडीआरजेएम बुटाना सोनीपत का दीपांशु तृतीय, हैमर थ्रो में जाट कॉलेज रोहतक का हिमांशु प्रथम, सीआर कॉलेज सोनीपत का दीपक द्वितीय, अजय तृतीय, 5000 मीटर में सत जिंदा कल्याणा कॉलेज कलानौर का लोकेश चौधरी प्रथम, सीआरए कॉलेज सोनीपत का विकास द्वितीय, गौड़ कॉलेज का हैप्पी तृतीय, 100 मीटर दौड़ में सीआरए कॉलेज सोनीपत का अमन खोखर प्रथम, अजीत चौहान द्वितीय, एसजेके कलानौर का सौरभ तृतीय रहा।
शतरंज स्पर्धा का परिणाम
छोटू राम कॉलेज में उत्तर क्षेत्रीय विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का वीरवार को ट्रायल हुआ। एमडीयू की महिला टीम के ट्रायल में 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया। आयोजन सचिव डॉ. अजय नांदल ने बताया कि प्रियंका, दीप्ति, निकिता, रितु, खुशबू व रितु का चयन किया गया है। यह टीम बुंदेलखंड विवि झांसी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर डॉ. तेजपाल व डॉ. सुभाष मौजूद रहे।
एथलेटिक्स स्पर्धा की ऊंची कूद में भाग लेता प्रतिभागी। अमर उजाला