फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में खुशबू अव्वल

Sat, 11 Jan 2025 07:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके03-छोटूराम स्टेडियम में दौड़ में भाग लेती महिला ​खिलाड़ी। स्रोत:डीपीआरओ
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छोटूराम स्टेडियम में शुक्रवार को जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर व गांव की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी ने किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में आयोजित करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं को एनीमिया, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी गई तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शपथ दिलवाई गई। म्यूजिकल चेयर में गांव बालंद की ललिता ने पहला, गढ़ी-सांपला की मुकेश ने दूसरा व अर्जुन नगर की रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में कलानौर की सुदेश ने प्रथम, गांव कटेसरा की मंजू ने द्वितीय व चिड़ी निवासी मंजू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में सुनीता ने प्रथम, प्रोमिला ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम, शिल्पा ने द्वितीय व प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनू ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय व तनिषा ने रानी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

साइकिल रेस प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम, नेहा ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर सीडीपीओ सांपला डिम्पल, सीडीपीओ रोहतक शहरी दमयंती, सीडीपीओ चिड़ी कमलेश, सीडीपीओ कलानौर मंजू यादव, बिजेन्द्र, अनिल और सुनील उपस्थित रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें