10सीटीके24-कोच अनूप सिंह के खिलाड़ी कैलाश। स्रोत:कोच
राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहतक जिले के खिलाड़ी कैलाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता करनाल के कर्ण स्टेडियम में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित की गई। कैलाश राजीव गांधी स्टेडियम में कोच अनूप सिंह के पास अभ्यास करता है। कोच अनूप ने बताया कि कैलाश ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 पदक जीते हैं। डीएसओ देवेंद्र दहिया ने विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच मनदीप, कोच सुनील, कोच मुरली, कोच शक्ति व कोच रविन ने भी विजेता खिलाड़ी सराहना की। संवाद
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ