फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी रोहतक, सोनीपत व झज्जर की खाप पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 20 Jan 2023 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ को भंग किया जाए, दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष बृजभूषण को कड़ी सजा दी जाए। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पहलवानों को न्यान नहीं दिलाती तो पूरे खाप पंचायतें आंदोलन कर न्याय दिलाएंगी। 
विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित सर्वखाप पंचायतों के प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, झज्जर जिले की खाप पंचायतों की बैठक शुक्रवार को खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान खाप प्रतिनिधियों ने भारतीय कुश्ती संघ को भंग करने व दोषी मिलने पर अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने महिला खिलाड़ियों को न्याय नहीं दिया तो खाप पंचायत देशभर में महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगी। 

विज्ञापन


खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि बेटियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। कुश्ती जैसे पवित्र खेल में इस प्रकार के आरोप कोई बेटी बिना किसी हरकत के नहीं लगा सकती। इस प्रकार के आरोप तभी लगते हैं, जब बात में कुछ सच्चाई होती है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि इस प्रकार के आरोप निराधार नहीं होते।

अगर सरकार ने समय रहते और जल्दी ही कुश्ती संघ को भंग कर वर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बर्खास्त नहीं करती है तो खाप पंचायत देशभर में महिला खिलाड़ियों के समर्थन में आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के मनोबल को बनाए रखने और उन्हें अपना समर्थन देने के लिए सर्व खाप पंचायत के प्रतिनिधि जल्दी खिलाड़ियों से मिलने जंतर मंतर जाएंगे। इसके बाद आगे की रणनीति सर्व खाप की बैठक बुलाकर लिया जाएगा। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ को तुरंत भंग करने व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

खाप प्रधानों और प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खाप प्रधान और प्रतिनिधि दिल्ली जाकर खिलाड़ियों से मिलेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि खिलाड़ियों को न्याय मिले। साथ ही प्रधानमंत्री स्वयं हस्तक्षेप करते हुए मामले में खिलाड़ियों को न्याय दिलवाये।

बैठक में रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, नांदल प्रधान सुरेश नांदल, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, देशवाल खाप प्रधान शिव धन देशवाल, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, मलिक खाप प्रतिनिधि राजवीर मलिक, हुड्डा खाप समन्वयक इंद्र सिंह हुड्डा, खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, मास्टर देवेंद्र सिंह नांदल, संदीप नांदल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें