फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल ऑपरेटर से सात लाख का इनामी बदमाश बन गया काला जठेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी 12वीं तक पढ़ा है। वह पहले केबल ऑपरेटर था, कौन जानता था कि हरियाणा के सोनीपत जिले के राई थाना इलाके के जठेड़ी गांव के रहने वाले संदीप उर्फ काला पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित होगा। अजमेर जेल में बंद और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमान काला जठेड़ी ही संभाल रहा है। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का वर्चस्व है।
विज्ञापन

जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2010 में सोनीपत के गोहाना में हत्या व छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई। साल 2015 व 2016 में दो हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामलों में उसे सजा हो चुकी है। वह उम्रकैद की सजा काट रहा है, लेकिन जेल में रहकर ही बाहर गैंग चला रहा था। इसीलिए उसे झज्जर जेल से गुरुग्राम की भोंडसी जेल शिफ्ट किया गया था।
आरोप है कि वह जेल में रहकर ही गैंग चला रहा था। बाद में 1 फरवरी को फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के बाद जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस वैन पर हमला कर संदीप को छुड़ा लिया था। हमले में गुरुग्राम पुलिस का एएसआई जितेंद्र व सिपाही कृष्ण गोपाल घायल हो गए थे। क्राइम ब्रांच टीम ने हमले के तुरंत बाद भनकपुर के पास एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। हालांकि संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग निकला था।
विज्ञापन

फेसबुक पर गैंगस्टर के फैन का है पेज
सोशल साइट फेसबुक पर काला जठेडी फैन क्लब के नाम से पेज भी है। जिस पर 80 से अधिक मेंबर हैं। इसी पेज पर 15 जून 2019 को एक शादी समारोह में भारी पुलिस बल के साथ शामिल होने पहुंचे काला जठेड़ी की वीडियो शेयर की गई है। 4 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो में कई गाने व बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग जोड़े गए हैं। बताया जाता है कि जठेड़ी के खास साथी व पारिवारिक की शादी में वह शामिल होने पहुंचा था। इस कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान भी शामिल हुए थे। वीडियो में ही 50 से अधिक बदमाश हथियार से फायरिंग करते व दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं।
सोनीपत पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सोनीपत की सीआईए व एसआईटी ने फरवरी, 2017 में गिरफ्तार किया था। आरोपी उस समय 25000 रुपये का इनामी था। तब उस पर जींद पुलिस का इनाम था। आरोपी इससे पहले हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने के 26 मामलों में नामजद रहा है। उसे हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें