एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता से डर कर विपक्ष ने ऐसा बयान दिया है। हरियाणा में जनता ने सुरजेवाला को नकार दिया है।
जननायक जनता पार्टी के लीगल प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को राक्षस वाले बयान पर लीगल नोटिस भेजा है। प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग ने नोटिस में सुरजेवाला अपने बयान के लिए 15 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर सिविल व क्रिमिनल केस दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि जजपा के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद ने राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। कैथल में 13 अगस्त को हुई रैली में यह बात कही गई। सुरजेवाला को पता होना चाहिए कि प्रत्येक पार्टी की अपनी विचारधारा व सिद्धांत होते हैं। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करना उनकी ओच्छी मानसिकता को दर्शाता है।
इसके चलते उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। इसमें सुरेजवाला को 15 दिन में सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने के पर उनके खिलाफ सिविल व क्रिमिनल केस किया जाएगा। चौ. देवीलाल के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन से बंधा है। हम कार्यकर्ता को भगवान मानते हैं। उनका मान-सम्मान है।