फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पीजीआई के वार्ड से हथकड़ी सहित झज्जर का बंदी फरार, दुलीना जेल से उपचार के लिए कराया था दाखिल

Sun, 31 Mar 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

झज्जर पुलिस के इंस्पेक्टर बिजेंद्र मलिक ने बताया कि अरविंद के खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का केस दर्ज है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। अरविंद को बीमार होने के कारण दुलीना जेल से पीजीआई में दाखिल कराया था। इस बीच सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पीजीआई के वार्ड में दाखिल हत्या का आरोपी अरविंद सुबह 3 बजे के बाद फरार हो गया। उसके हाथ में अब भी हथकड़ी बंधी है। बंदी के फरार होने से झज्जर पुलिस परेशान है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका है। 

विज्ञापन


झज्जर पुलिस के इंस्पेक्टर बिजेंद्र मलिक ने बताया कि अरविंद के खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का केस दर्ज है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। अरविंद को बीमार होने के कारण दुलीना जेल से पीजीआई में दाखिल कराया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिए उसे दाखिल कर लिया। वह पीजीआई के विशेष वार्ड में भर्ती था, लेकिन रविवार सुबह 3 व 4 बजे के बीच सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें