20jjrp10 झज्जर। भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस की टीम को निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारी। स्
झज्जर। भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैयार है। इस दौरान कोई शरारती तत्व किसी प्रकार की सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन ने बताया कि 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर जोन लोगेश कुमार व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ जोन मयंक मिश्रा ने भारत बंद के आह्वान का नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों को समझाया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते हैं।
अगर इस दौरान किसी प्रकार से कोई तोड़फोड़ या अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसकी भरपाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित दो कंपनियों को दंगा विरोधी साजो समान सहित रिजर्व रखा गया है।