20jjrp02 साल्हावास। खोरड़ा में तैराकी प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाते हुए खिलाड़ी ।संवाद
साल्हावास। गांव खोरड़ा के जेएलएन तरणताल में विद्यालय स्तर की मातनहेल ब्लाक की तैराकी प्रतियोगिताएं प्राचार्य बलजीत सिंह की निगरानी में संपन्न हुई।
बालिकाओं की अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की कई प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया, जिनका संचालन भूतपूर्व कमांडेंट अशोक कुमार कोच ने किया। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरड़ा की वर्षा, अंजलि और इशा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की।
अंडर 17 वर्ग के 200 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 100 मीटर फ्री स्टाइल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि ने 50 मीटर, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द की छात्रा ईशा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर 14 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरड़ा की छात्रा इंशा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राएं 26-27 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।