फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आभूषण व्यापारी, ज्योतिषी आए जजपा में, पार्षद के आवास पर टली चाय पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिला परिवेदना समिति की बैठक से पहले व बाद में 14 जगह पहुंचे। हालांकि शनिवार सुबह भाजपा पार्षद जयभगवान ठेकेदार के घर रखा चाय का कार्यक्रम रद्द हो गया। जबकि सेक्टर एक के आभूषण व्यापारी सुभाष सरदाना, गांधी कैंप के ज्योतिषी संदीप पाठक व माता दरवाजा चौक का गुलिया परिवार जजपा में शामिल हो गया। हालांकि निगम पार्षद जयभगवान ठेकेदार व पप्पन गुलिया पहले की तरह भाजपा में ही हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार रोड स्थित आशियाना बैंक्वेट में पहुंचे, जहां उद्योगपतियों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। आईडीसी इंडस्ट्री एसोसिएशन व रोहतक मैटल फिनिशर एसोसिएशन के सदस्य जितेंद्र बल्हारा, सुरेंद्र सानेवाल, एसके खटोड़, राजेंद्र बंसल, बिट्टू मल्होत्रा, विजय हरजाई, जेएन शर्मा, सुशील बंसल, सुरेश बंसल, नरेंद्र पहलवान मौजूद रहे। इसके बाद डिप्टी सीएम विश्वकर्मा शटरिंग सोसायटी के पदाधिकारियों से मिले। कई सदस्य जजपा में शामिल हुए। मौके पर अशोक कुमार, ईश्वर, जगबीर राठौड़, सिल्क राम दलबीर सिंह, संतराम, महेंद्र सैनी, नवीन बोर, अंकुश तवर, टीटू, अरविंद तोमर, सतवीर सिंह मौजूद रहे। इसके बाद चौटाला ने गांधी कैंप में पहुंच कर ज्योतिषी संदीप पाठक व उसके साथियों, श्रीनगर कालोनी में जितेंद्र मलिक, हन्नी, पंकज आनंद, मनोज वैध, हर्ष वैध, सुमित भल्ला, ललित, सोनू, बंटी, नितिन, प्रदीप, सचिन, सोनू मलिक, सेक्टर एक में रेलवे रोड के व्यापारी सुभाष सरदाना को पार्टी में शामिल किया। साथ ही माता दरवाजा चौक पर
रणधीर गुलिया अपने साथियों के साथ जजपा में शामिल हुए। साथ ही डिप्टी सीएम हिसार रोड पर धर्मेन्द्र सैनी, नई अनाज मंडी में मनोज की दुकान, शिवाजी कालोनी में सतेंद्र कादियान के आवास व आर्य नगर में विकास सैनी के घर पहुंचे। साथ में राजराज नगर में प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल के आवास पर चाय पर चर्चा की। इसके बाद सांपला में वार्ड नंबर 10 में अंग्रेज सिंह व गढ़ी सांपला में सीमा व मनोज की ओर से आयोजित सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बलवान सुहाग, रविंद्र सांगवान, प्रदीप देशवाल, जिलाध्यक्ष दलबीर भराण, मीना मकड़ौली, राजेश सैनी, सुरेंद्र बल्हारा, मनोज बालंद, जितेंद्र बल्हारा, अजय इंदौरा, संजय बल्हारा, रविंद्र बखेता, महेंद्र सुडाना, दीपक मलिक, प्रवीण लांबा, आशीष अहलावत, डॉ राजपाल देशवाल, आजाद अत्री, पुलकित, अभिषेक देशवाल, रवि रेढू, भुपेन्द्र, प्रदीप शर्मा, सरोज यादव, औमपती गुलिया, बनी सिंह नांदल, सुनित राणा, आजाद, सुमन, राकेश चिड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्षद बोले, मैं भाजपा में ही हूं, अचानक टालना पड़ा कार्यक्रम
वार्ड नंबर नौ के पार्षद जयभगवान ठेकेदार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। एक दिन पहले चंडीगढ़ से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रमों की जो सूची जारी हुई थी, उसमें बोहर में जयभगवान ठेकेदार के आवास पर भी कार्यक्रम था। निगम पार्षद जयभगवान ठेकेदार का कहना है कि किसी का अचानक देहांत होने के कारण कार्यक्रम टालना पड़ा। जहां तक पार्टी का सवाल है, वे भाजपाई ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें