फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते मकान का दरवाजा तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के किला मोहल्ले में चोर छत के रास्ते एक मकान में घुसे और दरवाजा तोड़कर 3 लाख 60 हजार रुपये के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। मकान मालिक दो दिन पहले अपनी ससुराल गया था। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी कपिल चावला ने दी शिकायत में बताया कि 15 जून को वह अपनी ससुराल गया था। 16 जून को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। वह घर पहुंचा तो उसकी मां दर्शना अकेली थी। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब चाचा के घर खाना खाने गई थी। जब उसकी मां घर आई तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत पर पहुंचा तो ऊपर के कमरे का दरवाजा व कुंडी टूटी मिली। अलमारी के अंदर से दो सैट सोने की बाली, दो तोले के टॉप्स, दो सोने की तीन तोले की अंगुठी व 10 से 12 हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें