फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले के एजेंडे पूरे होंगे तभी नये लाना कारगर : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम हाउस की बैठक पांच जुलाई को होगी। निगम अधिकारी दो फरवरी को हुई हाउस की मीटिंग में पास 150 एजेंडों की अपडेट रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तैयार कर रहे हैं। वहीं, बुधवार तक करीब 10 पार्षदों ने अपने एजेंडा सौंपे हैं, जिनमें जलनिकासी की समस्या मुख्य एजेंडा है। मेयर का कहना है कि विकास को लेकर कई एजेंडा हैं। जब पहले के एजेंडे पूरे होंगे तभी नया एजेंडा लाना कारगर है।
विज्ञापन

निगम हाउस की बैठक 153 दिन बाद पांच जुलाई को आहुति की गई है। इससे पहले एक फरवरी 2022 में मीटिंग हुई थी, जो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पार्षदों की कहासुनी होने पर स्थगित हुई, जो दो फरवरी को पूर्ण हुई। दो फरवरी की बैठक 303 दिन बाद हुई थी। पांच जुलाई की मीटिंग को लेकर नगर निगम की निर्माण शाखा, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा, भू-शाखा आदि शाखाएं तैयारी में जुट गई हैं। सभी शाखाओं के अधिकारी दो फरवरी की मीटिंग में पास एजेंडों की अपडेट रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं क्योंकि सबसे पहले इन एजेंडों की अपडेट रिपोर्ट निगम प्रशासन को हाउस में बतानी होगी। बिना अपडेट रिपोर्ट बताए मीटिंग की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ेगी। वहीं, हाउस की मीटिंग को लेकर पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराने के लिए एजेंडा देने शुरू कर दिया है। बुधवार तक 10 पार्षद अपने एजेंडा दे चुके हैं, जिनमें अधिकांश ने अपने-अपने क्षेत्र से जलनिकासी की समस्या का निदान कराने और नालों की सफाई को प्रमुखता से रखा है।
वहीं, मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि नया एजेंडा तो तब रखेंगे जब पहले के एजेंडा पूरे हो जाएंगे। निगम में बजट की कमी भी बड़ी समस्या है। शहर में विकास के लिए कई एजेंडा है, मगर पहले के एजेंडा पूरे होने भी जरूरी है। जब तक पहले के एजेंडा पूरे नहीं होंगे तब तक नये रखने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करने में छूट रहे पसीना
करीब 150 एजेंडों की अपडेट कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। वजह, जब तक पार्षद अपने एजेंडों को लेकर की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक हाउस की मीटिंग आगे नहीं बढ़ेगी।
बारिश हो गई तो जलभराव की समस्या छाई रहेगी
नगर निगम हाउस की मीटिंग पांच जुलाई को है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले बारिश होना तय है। यदि बारिश हो गई तो निश्चित हाउस की मीटिंग में जलभराव की समस्या का मुद्दा छाया रहेगा। वजह, यह समस्या सीधे जनमानस को प्रभावित करती है और लोगों को पार्षदों से ही समस्या के निदान की उम्मीद होती है।
वर्जन -
नगर निगम हाउस की मीटिंग पांच जुलाई को बुलाई गई है। पार्षदों ने अपने एजेंडा रखना शुरू कर दिया है। रही बात मेरी तरफ से कोई एजेंडा रखने की तो पहले के ही एजेंडा पूरे हो जाएं, वही बहुत है।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें