रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में शाम को घर जा रही युवती के साथ रास्ते में एक व्यक्ति ने अभद्रता की। जब युवती ने भाई को बुलाया तो आरोपी ने उसके भाई से भी मारपीट की। इस संबंध में युवती ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक युवती ने दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल को शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर बूस्टर वाली गली से घर जा रही थी। रास्ते में इंदिरा कॉलोनी का युवक जसबीर मिला। उसने युवती के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि गाली गलौज भी किया। युवती ने अपने भाई को सूचित किया। उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही युवती को ईंट मारने का प्रयास किया। भाई व बहन को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।