फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन पर हमले के मामले में ग्रामीण बाेले-दो दिन में आरोपी नहीं पकड़े तो चार गांवों की कल होगी पंचायत

विज्ञापन
सांपला थाना प्रभारी से गिरफ्तारी की मांग करते लड़की के परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भाली आनंदपुर गांव में दुल्हन पर जानलेवा हमले के आरोपी वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शुक्रवार को लड़की पक्ष के सैकड़ों लोग सांपला थाने में पहुंचे और आरोपियाें को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार को सांपला में सांपला, खेड़ी सांपला, गढ़ी सांपला व नया बांस गांव की पंचायत होगी, जिसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे। उधर, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भाली आनंदपुर निवासी मोहन ने बहुअकबरपुर थाने में दो दिन पहले केस दर्ज करवाया था कि उसकी शादी सांपला निवासी तनिष्का के साथ बुधवार को हुई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा, लेकिन गांव में घुसते ही एक गाड़ी ने ओवरटेक करके कार रुकवा ली। इसके बाद दो युवकों ने दूल्हे, दुल्हन के भाई व जेठ को नीचे उतार दिया। इसके बाद दुल्हन तनिष्का को पांच गोली मारी। गंभीर हालत में वह पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल है। पुलिस ने सांपला निवासी साहिल व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
.........
चार गांवों की पंचायत में लिए जाएंगे अहम निर्णय
शुक्रवार को तनिष्का के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण सांपला थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह से बात की। थाना प्रभारी से कहा कि 48 घंटे में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। नहीं तो रविवार को पंचायत होगी, जिसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे। थाना प्रभारी से मिलने वालों में रणधीर सिंह, अभिनंदन, सुंदर सिंह, विपिन कुमार, रामफल, त्रिलोक चंद, हंसराज, सते, मूलचंद, सोनू व रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

..........
साहिल लगातार बदल रहा जगह, साइबर सेल की मदद लेगी पुलिस
पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को काबू किया है, जिनसे पूछताछ करके मुख्य आरोपी साहिल की तलाश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लगातार जगह बदल रहा है। साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसे दिल्ली के अलावा एनसीआर में तलाश किया जा रहा है।
.........
आज फिर हो सकती है सर्जरी
पीजीआई में दाखिल तनिष्का के पति मोहन ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। उसके हाथ से एक गोली कल ही डॉक्टरों ने निकाल दी थी। अब आगे सर्जरी करने के लिए डॉक्टरों ने तैयारी की, लेकिन रक्तचाप नीचे आ गया था। हालांकि शुक्रवार शाम को जो रिपोर्ट आई, उसमें रक्तचाप फिर बढ़ा बताया गया है। ऐसे में शनिवार को सर्जरी हो सकती है। वे दिनभर तनिष्का के पास थे। वह बोल तो नहीं पा रही है, लेकिन बीच-बीच में आंख जरूर खोल रही है। मोहन ने कहा, पत्नी को लेकर ही घर जाऊं गा।
.......
वर्जन
कुछ संदिग्ध युवकों को काबू किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी हाथ नहीं आया है। पुलिस की छह टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें