फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास है सिनेमा के जरिए कुश्ती के लिए कुछ कर सकूं : संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती खिलाड़ी हूं। यही पैशन है। सिनेमा से जुड़ा हूं। यही दो काफी हैं। इन्हीं से जुड़ा रहूंगा। राजनीति के लिए बहुत छोटा हूं। यह कहना है कुश्ती खिलाड़ी संग्राम सिंह का। वह सोमवार को मैना पर्यटन केंद्र में हरियाणवी फिल्म उड़ान जिंदगी की, का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल व सिनेमा से जुड़ा हूं। इसी से जुड़े रहना चाहता हूं। कुश्ती ने बहुत कुछ दिया है। नाम, सम्मान, पहचान। इसलिए कुश्ती के लिए जीना है। सिनेमा के जरिए कुश्ती के लिए कुछ कर सकूं, यही प्रयास है। शुरू में काफी संषर्घ रहा है। उड़ान जिंदगी की फिल्म में गांव के एक युवक का संघर्ष दिखाया गया है। यह कई जगह मुझे मेरे अतीत से परिचय कराता है। इसीलिए यह फिल्म की है। यह फिल्म हरियाणा व हरियाणवीं संस्कृति को सहेजने के साथ कुश्ती को भी नए अंदाज में परोसेगा। फिल्म में कलाकारों ने अच्छा काम किया है। इसमें राखी लोहचब, हरिओम कौशिक, दीपक हुड्डा, राहुल ढांडलिया, हर्ष गहलोत, चिराग भसीन और कंटेंट एवं प्रोग्रामिंग हेड अजयवीर सिंह ने अपना योगदान दिया है। फिल्म में सुपवा से एक्टिंग में डिग्री लेकर निकले युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें