फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर पकड़ बनाने मे जुटें कार्यकर्ता: सांसद

Tue, 12 Mar 2024 12:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने गांव सीसर खास, तीतरी व खेड़ी महम में बूथ अध्यक्षों को आने वाले लोकसभा चुनाव में मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पकड़ बनाने मे जुटें। इसके अलावा सांसद हलके के गांव खरक में विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। उनके साथ विश्वकर्मा पांचाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर भी थे। इस मौके पर पांचाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, महंत सतीश दास, बसंतलाल गिरधर, तकदीर खरकड़ा, जसवंत पांचाल, जिला पार्षद संदीप जोगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें