फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, किए सात-आठ वार 

Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

वारदात के दौरान पत्नी प्रेमी के माता-पिता के साथ खेत से लकड़ियां लेकर लौट रही थी। आईएमटी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में आईएमटी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में बुधवार दोपहर बाद पति ने प्रेमी के साथ रह रही पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान पत्नी खेत से लकड़ियां लेकर लौट रही थी। दोस्तों के साथ की हत्या के दौरान महिला के प्रेमी के माता-पिता भी थे। आरोपी ने उनको भी चोट पहुंचाई है। महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पहुंची आईएमटी पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महम इलाके के एक गांव की महिला की शादी आईएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह पिछले कुछ समय स मायके में रह रही थी। वहां से करीब एक सप्ताह पहले ससुराल के लिए निकली थी, मगर वह घर न जाकर प्रेमी के यहां चली गई।

इस बारे में जब उसके पति को पता लगा तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई। बुधवार दोपहर बार जब वह खेत से लकड़ियां लेकर लौट रही थी तो उसके पति ने उस पर चाकू से सात-आठ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। जिसकी बाद में मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस को एक महिला पर चाकू से हमले की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ महिला अचेत पड़ी मिली। प्रेमी के साथ रह रही महिला पर उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -निरीक्षक कैलाशचंद्र, प्रभारी, आईएमटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें