फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति व उसका भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किला मोहल्ला में महिला के आत्महत्या मामले में आरोपी पति व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना पुरानी सब्जी मंडी प्रभारी निरीक्षक देवेेंद्र सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को सूचना मिली कि किला मोहल्ला में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान किला मोहल्ला निवासी पंकज की पत्नी मोहिनी के रूप में हुई। उसके पिता बोहर निवासी बालू के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बालू ने अपनी दो बेटी संगीता व मोहिनी की शादी किला मोहल्ला के बिजेंद्र व पंकज से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों लड़कियों के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बारे में पांच नवंबर को मोहिनी ने अपने भाई शालू को फोन पर जानकारी दी। इसके तीन दिन बाद आठ नवंबर को मोहिनी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी पंकज व बिजेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें