फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की थैली को लेकर हुई बहस से आहत होकर रेहड़ी संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पहले थैली को लेकर दुकानदार और रेहड़ी संचालक के बीच हुए विवाद से परेशान होकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह पहुंचाया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि मृतक राजकुमार पावर हाउस पर एक गली में रेहड़ी पर सब्जी बेचता था। 6 दिन पहले गली में स्थित दुकान के मालिक उमेश से वह प्लास्टिक की थैली खरीदने गया था। थैली की गुणवत्ता कमजोर मिलने पर राजकुमार वापस दुकान पर जाकर आरोपी से शिकायत करने लगा तो उसने गाली देकर राजकुमार को वहां से भगा दिया। अगले दिन आरोपी उमेश ने राजकुमार के बेटे जोगेंद्र उर्फ जग्गा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। इससे आहत होकर राजकुुमार ने बुधवार सुबह सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजकुमार के बेटे जोगिंद्र की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें