फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विकास सिवाच छठी बार प्रधान बने मडूटा के प्रधान

विज्ञापन
एमडीयू में मडूटा के चुनाव में प्रधान पद पर विजयी डॉ, विकास सिवाच छठी बार जीतने का साइन दिखाते। साथ
विज्ञापन
यूआईईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के शिक्षक डॉ. विकास सिवाच लगातार छठी बार एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने। मडूटा चुनाव में 317 में से 213 वोट लेकर प्रधान अध्यक्ष ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. नेत्रपाल सिंह को 104 वोट मिले। सचिव पद पर भी डॉ. विकास के पैनल से डॉ. महेंद्र ने 204 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. हरिओम को 316 में से 204 वोट मिले।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आईएचटीएम सभागार में मडूटा प्रधान व सचिव पद के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान के दौरान 338 में से 320 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए पड़े तीन वोट को रद्द कर दिया गया। शेष 317 में से 213 वोट डॉ. विकास सिवाच को और 104 वोट डॉ. नेत्रपाल सिंह को मिले। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में 320 में से चार वोट रद्द हो गए। शेष बचे 316 में से 204 वोट डॉ. महेंद्र को व 112 डॉ. हरिओम को मिले। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी प्रो. राहुल रिषी ने परिणाम जारी किया। परिणाम डॉ. विकास के पक्ष में आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उन्हें गले लगाया और छठी बार प्रधान बनने की खुशी साझा की। प्रधान ने भी खुशी का इजहार किया।
दोपहर ढाई बजे तक 65 तो बाद के चार घंटे में हुआ 35 प्रतिशत मतदान
एमडीयू शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में 338 शिक्षकों में से 320 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर ढाई बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हुआ तो इसके बाद के चार घंटे में 35 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी प्रो. राहुल रिषी की देखरेख में शाम साढ़े छह बजे तक मतदान हुआ। दो पैनलों में रहा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

संघ चुनाव में दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। प्रधान व सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दोनों पैनल ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। डॉ. विकास सिवाच व डॉ. नेत्रपाल सिंह प्रधान पद के लिए व डॉ. महेंद्र व डॉ. हरिमोहन सचिव पद के लिए आमने सामने रहे।
गुरुग्राम से आईं मत पेटियां
संघ की चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुग्राम में भी मतदान हुआ। वहां पर बुधवार सुबह मतदान के बाद मत पेटियों को एमडीयू लाया गया। इन्हें शाम को मतगणना के लिए एमडीयू की मत पेटियों के साथ खोला गया।
मडूटा चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। चुनाव में डॉ. विकास सिवाच को 213 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर डॉ. महेंद्र 2014 वोटों के साथ विजयी रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष व ईसी के आठ सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। -प्रो. राहुल रिषी, चुनाव अधिकारी, मडूटा।
शिक्षकों के लिए किए गए काम की जीत
मडूटा चुनाव में छठी बार अध्यक्ष बनने का गौरव मिला है। यह मेरे लिए यादगार पल है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथी शिक्षकों ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। इसी के चलते यह सम्मान मिला। शिक्षकों के लिए पिछले कार्यकाल में कराए गए कार्यों व उनके सहयोग से यह जीत मिली। शिक्षकों के नाम एचआरएमएस पोर्टल पर न डालने देने, उनकी पदोन्नति व शिक्षक हित में अनेक कार्य कराए हैं। इन्हीं के परिणाम स्वरूप जीत का यह उपहार मिला है। -डॉ. विकास सिवाच, अध्यक्ष, मडूटा।

एमडीयू में मडूटा के चुनाव के के दौरान मतदान करता मतदाता। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें