रोहतक। एकादशी पर होटल कारोबार में चमक आने की संभावना है। इसको लेकर होटल, बैंक्वेट हाल व वाटिकाओं सहित तमाम स्थानों पर सजावट की गई है। वहीं, देवउठनी एकादशी के अवसर पर होने वाले विवाह कार्यक्रमों के लिए होटलों में एक और दो नवंबर को बुकिंग फुल है।
इस कारोबार से जुड़े उद्यमियों के अनुसार शहर में 200 से अधिक होटल, बैंक्वेट हाल व वाटिकाएं हैं। इसमें एकादशी पर शादी की बुकिंग एक महीना पहले से ही आरंभ हो गई थी। शादियों के सीजन को लेकर सभी होटल, बैंक्वेट हाॅल व वाटिकाओं में सजावट भी की गई है। केवल देवउठनी एकादशी ही नहीं बल्कि नवंबर महीने में अधिक बुकिंग पहले से ही की गई हैं। होटल उद्यमियों के अनुमान के अनुसार इस उद्यम से जुड़ा रोहतक में सालाना 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हो जाता है।
होटल कारोबार में नवंबर महीने से चमक आने की उम्मीद बढ़ गई है। अभी शादियों के सीजन को लेकर कारीगरों से सजावट भी कराई गई है।
-अशोक हुड्डा, होटल व बैंक्वेट हाल संचालक ।
शहरों में ज्यादातर लोग होटल, बैंक्वेट हाल और वाटिकाओं आदि में ही विवाह कार्यक्रम करते हैं। ऐसे में देवउठनी एकादशी पर दिन ही नहीं रात में भी बुकिंग है।
राजेश चावला, होटल व बैंक्वेट हाल संचालक।
देवउठनी एकादशी से शादियों की सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में कारोबारियों ने अपने होटलों और बैंक्वेट हाल आदि में विशेष रूप से सजावट की हुई है।
-राकेश गुगनानी, सचिव, होटल एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन।
21 राकेश गुगनानी, सचिव, होटल एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन।
21 राकेश गुगनानी, सचिव, होटल एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन।
21 राकेश गुगनानी, सचिव, होटल एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन।
21 राकेश गुगनानी, सचिव, होटल एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन।