फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण हटाने को लेकर दूसरे दिन भी निगम और दुकानदारों में ठनी

Thu, 30 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34 शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए हंगामे के बाद सामान लेकर जाते नगर निगम टीम। स्रोत : सोशल
विज्ञापन
रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम टीम व दुकानदारों के बीच वीरवार को दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, टीम ने हंगामे के बाद भी कार्रवाई जारी रखी। निगम की ओर से वीरवार को 30 दुकानदारों का सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखीं मेज, फ्लैक्स बोर्ड, फुटपाथों पर रखा सामान, तख्त व काउंटर आदि जब्त किया। टीम का कहना है कि इस प्रकार का अतिक्रमण शहर में यातायात एवं नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करता।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा के अनुसार शहर के बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से निगम प्रतिदिन कार्य कर रहा है लेकिन कुछ दुकानदारों की ओर से अभी भी अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस पर निगम की एन्फोर्समेंट टीम रोजाना कार्रवाई कर रही है।
भू-अधिकारी संदीप बतरा की देखरेख में टीम ने वीरवार को हिसार रोड स्थित दुर्गा भवन मंदिर के पास, भिवानी स्टैंड, झज्जर रोड, किला रोड आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें