हरियाणा के रोहतक में लाहली में चल रहे एलीट ग्रुप ए के रणजी मैच में शुक्रवार सुबह 30 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। मैच में सर्वाधिक 182 रन बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के राघव धवन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
हरियाणा के रोहतक जिले के लाहली में चल रहे एलीट ग्रुप ए के रणजी मैच में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को पारी व 88 रनों से हरा दिया। मैच के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह टीम के शेष तीन बल्लेबाज महज 30 रन ही जोड़ पाए। पूरी टीम 353 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी के खेल के बाद चार विकेट पर 487 रन बनाकर पारी घोषित की थी। हरियाणा को पारी से हार बचाने के लिए 441 रनों का लक्ष्य मिला था। मैच में सर्वाधिक 182 रन बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के राघव धवन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
शुक्रवार सुबह का खेल शुरू होने के बाद हरियाणा के आखिरी छोर के बल्लेबाज 30 रन ही बना पाए। सात विकेट पर 323 रन से आगे खेलते समय टीम का आठवां विकेट 344 के स्कोर पर अंशुल कंबोज के रूप में गिरा। इसके आठ रन बनाने के बाद जयंत यादव व अंतिम विकेट एक रन बनाने के बाद नितेश सत्यवान के रूप में गिरा।
विज्ञापन
पूरी टीम 353 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल प्रदेश के गेंदबाज रिषि धवन ने 28 ओवर में 83 रन देकर तीन विकेट झटके। सिद्धार्थ शर्मा ने 18 ओवर में 43 रन, मयंक डागर ने 19 ओवर में 69 रन, आकाश वशिष्ठ ने 16 ओवर में 44 रन देकर दो-दो विकेट झटके। वैभव अरोड़ा ने 24 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया तो कंवर अभिनव को 18 ओवर में 32 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला। हिमाचल प्रदेश ने पारी व 88 रनों से जीत दर्ज की।