फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैस सिलिंडर फटा, दीवारों में आई दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की अमृत कॉलोनी में वीरवार सुबह गैस गीजर में लगाया गैस सिलिंडर अचानक फट गया। इससे घर की रसोई व बाथरूम की दीवारों में दरार आ गई। समय रहते परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए थे। इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर सिलिंडर को घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मकान मालिक प्रदीप के भाई रामकिशोर ने बताया कि गैस गीजर में सिलिंडर की गैस खत्म हो गई थी। इसके चलते सिलिंडर बदला तो चालू करने की लीक हो गया। रेगुलेटर के पास सिलिंडर में आग लग गई। तुरंत उसने मकान में मौजूद सभी 10 सदस्यों व पास के चार कमरों में रह रहे किरायेदारों व पड़ोसियों को सतर्क कर दिया। साथ ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी। रेगुलेटर जलने के बाद सिलिंडर कम हो गया और धमाके के साथ फट गया। घर के दरवाजे व खिड़की खुली होने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें