फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सांपला के झुलसे भाई-बहन ने तोड़ा दम, माता-पिता अभी उपचाराधीन

Mon, 06 May 2024 02:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूरा परिवार एक सप्ताह पहले रात को घर में आग लगने से झुलस गया था। आज पुलिस पोस्टर्माटम करवाएगी।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के सांपला में एक सप्ताह पहले झुलसे परिवार में से 19 वर्षीय भाई अरुण व 17 वर्षीय बहन प्रतिभा ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। पिता सत्यवान व मां सुमन अभी पीजीआई में ही उपचाराधीन है। सांपला पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले करेगी। 

विज्ञापन


सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने बताया कि एक मई को सत्यवान, उसकी पत्नी सुमन, बेटा अरुण व बेटी प्रतिभा ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। रात को अचानक घर के पर्दे में आग लग गई। झुलसने से परिवार के लोगों की नींद टूटी। बचाव के लिए शोर मचाया।

पड़ोसियों ने आकर किसी तरह आग बुझाई और झुलसे लोगों को घर से बाहर निकला। इसके बाद निजी वाहन से पीजीआई में दाखिल कराया गया। तभी से चारों का उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार की रात अरुण व प्रतिभा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रवीण 60 तो प्रतिभा 40 प्रतिशत झुलसी हुई थी
आग लगने से सत्यवान व सुमन 25-25, प्रवीण 60 व प्रतिभा 40 प्रतिशत झुलसी हुई थे। यहीं कारण है कि अरुण व प्रतिभा की हालत पहले दिन से ही चिंताजनक बनी हुई थी। ऐसे हालात में दोनों को डॉक्टर बचा नहीं सके। 

हुक्का बताई थी आग लगने की वजह 
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सत्यवान का लड़का रात को हुक्का पीकर सोया था। छत वाले पंखे की वजह से हवा के कारण आग सुलग गई। इसके बाद पर्दे ने आग पकड़ ली। इस कारण पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें