फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वैश्य महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय ऑफ एजुकेशन के सभागार में प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित हुआ। एलुमनी कमेटी की संयोजिका डॉ. निधि और टीम सदस्य डॉ. कमलेश, डॉ. अंजु शर्मा और डॉ. राखी रही। मुख्य अतिथि नवीन कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि राजेश नवल और राधेश्याम रहे। मंच संचालन डॉ. मधु साहनी ने किया। इस एलुमनी मीट में 100 पूर्व विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 2008 से अब तक के पास आउट विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और यादों काे साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ कॉलेज नहीं बल्कि परिवार है। इस अवसर पर रोचक गतिविधियां करवाकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर डॉ. प्रीती, मीनू गुप्ता, डॉ. अंजू सचदेवा, डॉ. ज्योति गोयल, डाॅ. सुदेश, डॉ. पूजा, डॉ. इंदू, दिनेश, डॉ. कुसुम, डॉ. सुनीता, मनजीत, राहुल, पूजा, परीक्षा, सीमा, सुमित और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें