फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने व खरीदने की उम्र घटाने पर उपमुख्यमंत्री बोले: पांच साल में 21 से 25 की उम्र के 16-17 हजार युवा हुए गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून के तहत 21 साल तक के युवा को शराब पीने व खरीदने का अधिकार रहेगा। वहीं राज्य में पंचायती चुनाव के बारे में कहा कि नए बदलाव के साथ राज्य सरकार पंचायती राज चुनाव कराएगी।
विज्ञापन
गांव मोखरा में पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला आने पर नए बदलाव के साथ पंचायती राज चुनाव सरकार कराएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास घोटालों को लेकर तथ्य हैं तो सामने लेकर आएं। पांच साल में 21 से 25 साल के 16-17 हजार युवा शराब पीने व खरीदने में गिरफ्तार हुए हैं। नए कानून के तहत 21 साल के युवा को शराब पीने व खरीदने का अधिकार रहेगा। 

विज्ञापन


रोहतक जिले के गांव मोखरा में आए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को लेकर कानून में बदलाव किए गए हैं। सरकार चाहती है कि बदलाव के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएं। हमें हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है।

कोर्ट का फैसला जनवरी में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में महिलाओं को 50 फीसदी और बीसी-ए वर्ग को आठ फीसदी आरक्षण का मसला लंबित है। सरकार की मंशा है कि नए संशोधनों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। 

किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले, पंजाब की जनता देगी जवाब

किसान मोर्चा के पंजाब में चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ये लोग संघर्ष के नाम पर राजनीति कर रहे थे। अब पंजाब की जनता इन लोगों को जवाब देगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा विफल और घोटालों की सरकार बताने के जवाब में कहा कि हुड्डा के पास कोई तथ्य है तो वह सामने लाएं। दो साल में जो भी गलतियां सामने आईं, उनमें कार्रवाई की गई है। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और निष्कासन तक का कदम सरकार ने उठाया है। 

विज्ञापन


हरियाणा आबकारी संशोधन विधेयक 2021 के बारे में कहा कि पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच साल में 16-17 हजार ऐसे युवा गिरफ्तार हुए हैं, जिनकी उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच है। नए कानून के तहत 21 साल तक के युवा को शराब पीने व खरीदने का अधिकार रहेगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने जजपा नेता के बड़े भाई के निधन पर शोक जताया। 

इस दौरान जिला प्रधान बलवान सिंह सुहाग, रामदीया राठी, महिला जिलाध्यक्ष मीना मकड़ोली, सुरेंद्र बल्हारा, राजेश सैनी, मनोज बालंद, संजय बल्हारा, कृष्ण घणघस, रमेश मोखरा, रविंद्र बखेता, धीरेंद्र खटकड़, राजकुमार सेठी, सीना पहलवान, अजय मलिक, जिला प्रवक्ता राजेश राठी, अजय इंदौरा, रविंद्र निडाना, पंडित रमेश, धर्म, राजा सिसर, राजेश खटकड़, जगदीश, ओम प्रकाश शास्त्री, डॉ. जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें