फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नायब सैनी बोले- हुड्डा के वादों में नहीं दम, जो पूरे हो सकें वहीं वादे करती है भाजपा

Sun, 23 Jun 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री रोहतक में अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार से लोगों का जीवन सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट दे रहे हैं। 
विज्ञापन
संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि भाजपा वह वादे ही करती है, जो पूरे हो सकें जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वादों में दम नहीं हैं। 10 साल के कार्यकाल में हुड्डा ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। सैनी रविवार को भाजपा के रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रही है। गरीब लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट का कब्जा व दस्तावेज सौंपे गए है। शेष पात्र लोगों के खाते में सरकार एक-एक लाख रुपये की राशि डालेगी ताकि वे 100-100 वर्ग गज के प्लॉट खरीद सके। वर्तमान में गरीब लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान न तो पर्याप्त बिजली मिलती थी और गैस सिलिंडर भी बुकिंग के तीन दिन बाद ही उपलब्ध होता था। श्रमिक कल्याण के लिए सरकार ने उनके खातों में लंबित लाभ की 80 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बेटी की शादी के लिए सरकार की तरफ से शादी के तीन दिन पूर्व ही राशि भिजवाई जा रही है।
विज्ञापन


सैनी ने दावा किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली। करनाल विधानसभा का उप चुनाव भी भारी अंतर से जीता। लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट बैंक बढ़ा है। प्रदेश में मतदाता सूचियों से मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें