फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: जजपा गठबंधन में लड़ सकती है चुनाव, चंद्रशेखर आजाद की होगी हरियाणा में एंट्री

Mon, 26 Aug 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा

सार

दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। इस चुनाव में जजपा के साथ चंद्रशेखर आजाद हरियाणा के चुनाव में एंट्री कर सकते हैं। 
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला ने पोस्ट किया पोस्टर। - फोटो : X @Dchautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बीच जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में गठबंधन हो सकता है। दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। दुष्यंत चौटाला और चंद्र शेखर आजाद ने साझा पोस्टर शेयर किया है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के कांस्टिट्यूशनल क्लब में दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इसकी जानकारी दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने भी पोस्ट डाली है, जिसमें दोनों पार्टियों के हाथ मिलाने के संकेत दिए गए हैं। 

दुष्यंत चौटाला को टैग करते हुए डाली पोस्ट
चंद्रशेखर आजाद ने भी एक्स पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि 'किसान-कमेरों की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे बिना आराम, ताऊ देवीलाल की नीतियाँ, विचारधारा में मान्यवर कांशीराम। जय भीम, जय भारत, जय जवान, जय किसान, जय संविधान।' 
विज्ञापन



पिछले चुनाव में किंगमेकर बनी थी जजपा, अब एमएलए छाेड़ रहे पार्टी
इस चुनाव से पहले हरियाणा में जजपा के एमएलए लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। अब तक छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं रामकुमार गौतम शुरू से ही पार्टी के विरोध में बोलते रहे हैं, वो भी पार्टी छोड़ सकते हैं। जननायक जनता पार्टी ने 2019 में दस सीट जीती थी और पूर्ण बहुमत से दूर रही भाजपा को समर्थन देकर प्रदेश की सरकार में साझेदार बनी थी। 
किसान आंदोलन के बाद से विरोध झेल रही पार्टी
इनेलो से अलग होकर बनी नई पार्टी जजपा का किसान वर्ग से कोर वोटर था। हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान जजपा को भाजपा का साथ छोड़ने की किसानों ने मांग की थी, लेकिन पार्टी गठबंधन में बनी रही। जिसका नुकसान लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। कई साक्षात्कार में खुद दुष्यंत चौटाला भी मान चुके हैं कि किसान आंदोलन के दौरान उन्हें पब्लिक सेंटिमेंट को समझने में चुक हुई है। जिसका उनको लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें