झज्जर। गुरुग्राम स्थित निजी क्रिकेट अकादमी में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच खेला गया। टॉस जीतकर किरण क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। अथर्व पांडे ने 42 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। गुलिया की ओर से जियांश और उत्पलकांत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 28.1 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। आयुष लोहचब ने 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लवराज बैनीवाल ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष लोहचब को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया, जबकि जियांश सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।