11jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान अपनी पेंटिंग दिखाते विद्यार्थी। स्
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस एवं वाईआरसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और रंगोली बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिताओं के लिए ‘हर घर तिरंगा’, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘आजादी का अमृतकाल’ विषय निर्धारित किए गए। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र, प्रभावशाली स्लोगन और संदेशपरक पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का संयोजन हर घर तिरंगा नोडल अधिकारी अशोक कुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. कविता, वाईआरसी काउंसलर डॉ. ज्योति, विप्लव कुमार, एनएसएस अधिकारी आन्या सांगवान और डॉ. राकेश कुमार ने किया। पेंटिंग में बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा, स्लोगन लेखन में बीए द्वितीय वर्ष के योगेश, पोस्टर मेकिंग में बीए तृतीय वर्ष की निशा और रंगोली में बीएससी तृतीय वर्ष की गरिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।