फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने 6 विकेट से मैच जीता

Wed, 30 Apr 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके01-बख्तावर क्रिकेट ग्राउंड मायना में बल्लेबाजी करता भौतिक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व एसजीएनसीसी एकादश के बीच मंगलवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला बख्तावर क्रिकेट ग्राउंड मायना में खेला गया। गोयल एकादश ने 6 विकेट से मैच जीता। चिराग को मैन ऑफ द मैच व परी शर्मा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीएनसीसी एकादश ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। एसजीएनसीसी एकादश की ओर से आदित्य नांदल ने 23, मानव ने 27 व भौतिक ने 56 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से परी शर्मा ने चार व अभिनव गुप्ता ने दो विकेट लिए। गोयल एकादश ने 20.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से 60 गेंद में 6 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए व टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, हर्ष ने 39 रन बनाए। एसजीएनसीसी एकादश की ओर से भौतिक ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें