फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बोहर में भाई की तेरहवीं में पहुंचा गैंगस्टर सुमित प्लोटरा, शराब ठेके पर हुई थी तीन युवकों की हत्या

Sun, 29 Sep 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में सुबह से ही बोहर में पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गई थी। चूंकि गैंगस्टर सुमित प्लोटरा पेरोल पर बोहर के लिए सुनारिया जेल से लाया जाना था। पुलिस बल ने उसके घर जाने वाले रास्तों से लेकर मकानों की छतों और अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर सुमित प्लोटरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के बोहर गांव निवासी अमित उर्फ मोनू समेत तीन युवकों की हत्या के 10 दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं, रविवार को अमित उर्फ मोनू की तेरहवीं पर उसका भाई गैंगस्टर सुमित प्लोटरा पैरोल से घर पहुंचा और भाई के हवन आहूति देकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि बलियाना मोड के पास शराब के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग कर तीन युवकों की हत्या करने के बाद गिरफ्तारी करना तो दूर अभी तक बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


गांव की छावनी में किया तब्दील
सुबह से ही बोहर में पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गई थी। चूंकि गैंगस्टर सुमित प्लोटरा पेरोल पर बोहर के लिए सुनारिया जेल से लाया जाना था। पुलिस बल ने उसके घर जाने वाले रास्तों से लेकर मकानों की छतों और अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव के सभी मार्गों पर पुलिस तैनात किया गया था। जिससे किसी तरह की कोई गैंगवार न हो पाए।

पांच पर किया गया हमला,तीन की की गई थी हत्या
19 सितंबर को बलियाना मोड पर शराब के ठेके पर बैठे बोहर गांव निवासी गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई अमित उर्फ मोनू, जयदीप और विनय पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। जबकि इस हमले में अनुज राणा और मनोज भी गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन


राहुल बाबा गैंग न ली थी घटना की जिम्मेदारी
तिहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर राहुल उर्फ राहुल बाबा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली थी। जिसमें उसने सुमित प्लोटरा के साथ रहने वालों को भी चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें