फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई की पार्टी में मामूली कहासुनी के बाद दोस्त बन गए जानी दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वीरवार को जसिया के विकास हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सगाई की पार्टी में मामूली कहासुनी के बाद दोस्त विकास के जानी दुश्मन बन गए। पार्टी के दौरान पहले छह दोस्तों ने जमकर शराब पी। इस दौरान विकास और अन्य दोस्तों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद भी दोस्तों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि दो दोस्तों ने घर आकर सो रहे विकास की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड में जसिया निवासी रोहित व अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्याकांड में तीन अन्य दोस्तों की भूमिका की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उन्हें रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देगी।
विज्ञापन

डीएसपी कानून व्यवस्था सज्जन सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 15 सितंबर की सुबह सूचना मिली थी कि जसिया गांव निवासी विकास उर्फ नान्हे (25) का शव घर में मिला है। उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है। उसके भाई अजय की शिकायत पर जसिया निवासी रोहित, अश्वनी, गौरव, मुनि व सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एसपी ने मामले की जांच सीआईए प्रथम व सदर थाना पुलिस को सौंपी थी। वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित व अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया।
विकास को थी अनहोनी की आशंका, भाई को पूरे मामले से कराया था अवगत
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि एक दोस्त की सगाई हुई थी, जिसकी पार्टी करने के लिए छह दोस्त ऑटो से रिठाल गांव की तरफ नहर के पास खेत में पहुंचे थे। यहां पार्टी के दौरान मामूली बात पर विकास और रोहित में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनमें मारपीट भी हुई थी। इसके बाद सभी लोग विकास की ही ऑटो में बैठकर गांव आ गए थे। विकास को अनहोनी की आशंका थी। इसलिए वह घर चला आया, जबकि उसके पांचों दोस्त एक मंदिर में चले गए। इस दौरान विकास ने अपने भाई अजय को पूरे मामले से अवगत भी कराया था। उसने अपने भाई को बताया था कि मामले के बाद रोहित उसे जान से मारने धमकी दे रहा था। इस पर अजय ने उसे जाकर सोने की बात कही। इस दौरान वह चारपाई पर सो गया था। पुलिस का कहना है कि रोहित व अश्वनी घर आए और चारपाई पर सो रहे विकास का गला काट दिया। अचानक हुए वार से विकास चीख उठा और सीढ़ियों की तरफ दौड़ा, लेकिन अगले ही पल वहीं गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

लहूलुहान देखकर घबराया गया परिवार
विकास को लहूलुहान देखकर उसके भाई अजय और परिवार के सदस्य घबरा गए। अजय को खून से लथपथ देखकर तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज किया। अब सीआईए पुलिस की मदद से दो आरोपियों रोहित व अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। किसी आरोपी का पुराना रिकॉर्ड नहीं है।
अपने ही बहा रहे खून, तीन माह में सामने आई सातवीं वारदात
जिले में तीन माह में सातवीं ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें दोस्त या करीबी ही शामिल बताया जा रहे हैं। मई में सांघी व बहुअकबरपुर में जमीन के विवाद में तीन हत्याएं हुईं थीं। इसमें गिरफ्तार किए गए आरोपी चचेरे भाई ही थे। इसके अलावा जुलाई में सिविल लाइन थाना एरिया में एक होटल में हिसार के पूर्व फौजी की हत्या की गई थी, जिसमें उसके दोस्त सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। 27 अगस्त को हुए विजय नगर हत्याकांड में माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया था। जबकि सितंबर में सांपला के देवेंद्र उर्फ तोता हत्याकांड में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा समचाना की बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में पोता नामजद है, जो अभी फरार है।
जसिया के विकास हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के दोस्त रोहित व अश्वनी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। उनकी वारदात में भूमिका की जांच होगी। तीन माह में कई मामले सामने आए हैं, जिनमें करीबी या दोस्त ही वारदात में आरोपी रहा है। ऐसे में वारदात कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी संबंधों के खराब होने पर अंजाम दी जाती है।
विज्ञापन

-सज्जन सिंह, डीएसपी कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें