रोहतक। झज्जर रोड पर डिग्गी के सामने शीतल नगर के युवक मंजीत पर फायरिंग के केस में पुलिस ने दो युवकों सुनील व विकास को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी सन्नी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि विकास को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि मायना, हाल में शीतल नगर निवासी मंजीत ने शिकायत दी थी कि वह 16 जून को अपने दोस्त नैतिक के साथ झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी के सामने बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी दो युवक आए और उसे कंधे में गोली मारकर फरार हो गए। शिवाजी कालोनी थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंजीत की आकाश उर्फ गिट्टी के साथ अच्छी दोस्ती थी। जनवरी 2022 में रोबिन नाम के युवक के भाई की हत्या हुई थी, जिसमें आकाश उर्फ गिट्टी पर आरोप लगा था। मंजीत की गिट्टी से दोस्ती है। इस कारण रोबिन मंजीत से नाराज था। इसी रंजिश के चलते रोबिन व अन्य ने मंजीत को गोली मार थी।
कि जब वह डिग्गी के सामने अपने एक अन्य दोस्त नैतिक से बात कर रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस में शीतल नगर निवासी सुनील व विकास को काबू किया है। आरोपी सुनील उर्फ सन्नी वारदात के दौरान मोटरसाईकिल चला रहा था व आरोपी विकास ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल उपलब्ध कराई थी। वारदात का तीसरा आरोपी रोबिन अभी फरार है।