फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीएसपी का लड़का भी था ऑडी में सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के हिसार चौक के नजदीक ओवरब्रिज पर पानीपत के युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक सागर के परिजनों का कहना है कि जिस ऑडी कार चालक ने सागर को टक्कर मारी, उसमें पूर्व डीएसपी का बेटा भी बैठा था और गाड़ी उीएसपी की पत्नी के नाम है। पुलिस मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करे। साथ ही एससी-एसटी की धारा भी लगाए। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना का कहना है कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि वे गाड़ी में कैश (रुपये) लिए हुए थे इसलिए जल्दबाजी में थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत के थर्मल प्लांट में कार्यकारी अभियंता के तौर पर कार्यरत महाबीर सिंह ने एक दिन पहले दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसका लड़का सागर अपने दोस्त राजन व अजय के साथ कार से रोहतक आया था। बोला था कि वह अपने चाचा के घर जा रहा है। जब वे रोहतक के जींद चौक से आगे हिसार बाईपास पुल के पास पहुंचे तो पुल पर जाम लगा हुआ था। कार के आगे एक सफेद रंग की ऑडी कार थी। पुल पर ढलान होने की वजह से युवकों की कार आगे वाली कार में जा लगी। इससे युवकों की कार का बंपर टूट गया। सागर ने कार से नीचे उतरकर ऑडी कार चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन ऑडी कार चालक ने जाम खुलते ही गाड़ी आगे बढ़ा दी। आगे थोड़ी दूरी पर फिर जाम लगा था। सागर ने ऑडी के आगे खड़ा होकर चालक को कार साइड में खड़ा करने के लिए कहा। उसी समय जाम खुल गया। आरोप है कि ऑडी चालक ने गाड़ी साइड में करने की जगह उसके बेटे को टक्कर मारकर कुचल दिया। उसके बेटे को दोनों साथियों ने पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑडी सवार युवकों ने उसके बेटे की कार से जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
कार चालक की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है। अब मामला इस बात को लेकर उलझा हुआ है कि केस में कार्रवाई हत्या मानकर की जाए या हादसा। मृतक सागर के परिजनों ने जहां हत्या का केस दर्ज करवाया है, वहीं दूसरी तरफ केस को हादसा मानकर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कार चालक की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

एससी-एसटी की धारा भी जोड़ी जाए
मृतक सागर के परिजनों का कहना है कि सागर अनुसूचित जाति से संबंध रखता है, जबकि आरोपी कार चालक सामान्य समुदाय से है। पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज किया है, लेकिन एससी-एसटी की धारा नहीं लगाई। इसके अलावा सागर अपने पिता का इकलौता बेटा था। बीएड के बाद अब एमएससी कर रहा था।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें