महिला थाने की दीवारों पर महिला सशक्तीकरण की पेटिँग बनाती सुपवा की छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। जिलाधीश द्वारा गठित जगमग रोशन टीम की छात्राओं ने महिला थाने की दीवार पर पेंटिंग बनाकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। पेंटिंग बनाने वाली टीम में शामिल सुपवा की बैचलर ऑफ फाइन आर्ट तृतीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने बताया कि जिलाधीश द्वारा महिला सशक्तीकरण के तहत रोहतक रोशन टीम बना रखी है। इसमें कई विवि स्कूल कालेजों की छात्राएं शामिल हैं। रविवार को उन्होंने महिला थाने की दीवार पर पेंटिंग बनाई। इसमें बताया गया कि किस तरह एक बेटी पैदा होते समय एक फू ल जैसी कोमल होती है और इसके बाद वो चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ती है और बुलंदियों तक पहुंचती है। इनमें सिमरन आदि कई छात्र-छात्राएं शामिल थी। ब्यूरो