फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा के बयान पर महावीर फोगाट का पलटवार, कहा- विनेश को राज्यसभा भेजना केवल राजनीतिक स्टंट

Thu, 08 Aug 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में आए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और महावीर फोगाट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेता भी आने लगे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं उन्हें राज्यसभा भेज देता।

विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा कर रहे राजनीति
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के बयान पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गीता व बबीता फोगाट ने कांग्रेस सरकार के समय कई पदक हासिल किए और बावजूद इसके उन्हें उनका हक (नौकरी) नहीं दी गई। इसके बाद गीता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और फिर सरकार ने उसे डीएसपी बनाया। वहीं, कोर्ट की शरण लेने के बाद ही बबीता फोगाट को भाजपा ने खेल विभाग में उप निदेशक का पद दिया। महावीर फोगाट ने कहा कि अब भूपेंद्र हुड्डा का विनेश को राज्यसभा में भेजने का बयान केवल राजनीतिक स्टंट है।
विज्ञापन

 
 

दिल्ली में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की है।
 

इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें