फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए रेंज के 246 सिपाहियों ने दी शारिरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में शस्त्र परीक्षा देते कांस्टेबल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति के लिए नियमों एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित ऑनलाइन बौद्धिक परीक्षा में सफल रहे सिपाहियों के लिए वीरवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। रोहतक रेंज के तहत पांचों जिलों में तैनात सिपाहियों ने तफ्तीशी हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। पदोन्नति के लिए बी वन की परीक्षा के दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता व शस्त्र ज्ञान परीक्षा पुलिस लाइन में हुई।
विज्ञापन

ऑनलाइन बी वन परीक्षा में रोहतक रेंज के सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी जिले में तैनात 1233 सिपाहियों ने भाग लिया था। इनमें से 246 सिपाही कानून एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित बौद्धिक परीक्षा में सफल रहे। वीरवार को पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह की मुख्य मौजूदगी में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एडीजीपी रोहतक रेंज ममता सिंह के नेतृत्व में विशेष चयन समिति का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक रोहतक उदय सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक (नारनौल) महेंद्रगढ़ विक्रांत भूषण आईपीएस चयन समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहे। विशेष चयन समिति पे शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया। बी-वन परीक्षा के दूसरे चरण में 246 सिपाहियों ने विशेष चयन समिति के समक्ष परेड व शस्त्र ज्ञान से संबंधित परीक्षा दी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिपाहियों ने अनुशासन, परेड व शस्त्र विद्या से संबंधित अपनी निपुणता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें