फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में टीका लगवाता युवक। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में पांच कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। यही नहीं, संक्रमण दर भी 3.3 से बढ़कर 4.56 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में बुधवार को पांच केस सामने आए हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से तीन बुजुर्ग हैं। संक्रमितों में सेक्टर 14, 15, किला मोहल्ला, सेक्टर एक व जनता कॉलोनी के रहने वाले हैं।
इन मरीजों के साथ कुल नौ सक्रिय मरीजों को घरों में एकांतवास में रखा गया है। एक मरीज को पीजीआई के डी ब्लॉक में दाखिल किया गया है। विभाग ने दिनभर 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे। इनमें से 39 आरटीपीसीआर व दो रैपिड एंटीजन टेस्ट के मामले हैं। संक्रमण दर 4.56 पहुंच गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.10 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें