फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर अतिक्रमण : निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ आज निकालेंगे फ्लैग मार्च

विज्ञापन
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाते व्यापारी नेता हेमंत बख्शी व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
बाजारों से अतिक्रमण हटाने की जिला प्रशासन और नगर निगम ने ठोस रणनीति बनाई है। चालू सप्ताह में किला रोड बाजार से छज्जे और रेलवे रोड बाजार से अतिक्रमण हटाएंगे। वीरवार को रेलवे रोड बाजार में निगम अफसर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालेंगे। इसके बाद निगम टीम कभी भी जेसीबी के साथ तोड़फोड़ करने पहुंच जाएगी। योजना के तहत दोनों बाजारों से अतिक्रमण हटाने के बाद शौरी मार्केट में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में कई साल से जाम की गंभीर समस्या है। इसकी वजह सड़कों पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण है। इन बाजारों में दुकानदारों ने राहगीरों के लिए बने फुटपाथों को पक्का निर्माण करके दुकान का हिस्सा बना लिया है। इतने पर भी दुकानदार नहीं रुके और अब सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़कें काफी हद तक संकरी हो गई हैं और सुबह से शाम तक जाम के हालात रहते हैं। इससे जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
निगम ने पुलिस बल के साथ किला रोड बाजार में स्थायी अतिक्रमण तोड़ दिया है। अब उपायुक्त ने एक सप्ताह में छह-सात फुट आगे निकले छज्जों को स्वयं हटाने का अल्टीमेटम दिया है। निगम प्रशासन अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने का इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे रोड के 150 से ज्यादा दुकानदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस की समयावधि बुधवार रात को खत्म हो गई है। इसको लेकर निगम अधिकारियों ने बैठक करके रणनीति बनाई है, जिसमें तय हुआ है कि वीरवार को अधिकारी पुलिस बल के साथ रेलवे रोड बाजार में फ्लैग मार्च करेंगे। इसके बाद निगम की टीम कभी भी अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचेगी और तोड़फोड़ शुरू कर देगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह में एक बाजार करेंगे अतिक्रमण मुक्त : निगम आयुक्त
नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि शहर के बाजारों से जाम की समस्या का निदान तभी संभव है, जब अतिक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जाए। बाजार के प्रधानों और दुकानदारों से लगातार अपील की जा रही है कि वह स्थायी अथवा अस्थायी अतिक्रमण न करें। यदि किसी ने अतिक्रमण किया है, तो स्वयं हटा लें, ताकि जनता को जाम से न जूझना पड़े। ये हकीकत समझ लें कि अब बाजारों से अतिक्रमण खत्म किया जाएगा। वैधानिक प्रक्रिया के तहत हर दुकानदार को नोटिस दिया जाएगा। तय समयावधि में अतिक्रमण न हटने पर निगम सख्ती से हटाएगी। एक सप्ताह में एक बाजार को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है, जिस पर शत-प्रतिशत पालन होगा।
वर्जन
किला रोड बाजार के दुकानदारों को उपायुक्त ने छज्जे हटाने का समय दिया हुआ है। यदि उपायुक्त द्वारा दिए गए समय में छज्जे नहीं हटे तो प्रशासन खुद सख्ती से हटाएगा। रेलवे रोड के दुकानदारों को दिए नोटिस की समयावधि बुधवार रात को खत्म हो रही है। वीरवार को अंतिम चेतावनी बतौर फ्लैग मार्च होगा। इसके बाद निगम की टीम जेसीबी के साथ कभी भी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

- महेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें