फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाचा को ऑटो से उतार पीटा, फिर गांव जाकर उसके भतीजे को पीटा और दुकान में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में बाइक सवार युवकों ने पहले गांव के एक युवक को चलते ऑटो से नीचे उतार पीटा फिर गांव जाकर उसके भतीजे की पिटाई गई। साथ ही एक दुकान के अंदर तोड़फोड़ की। इस संबंध में युवक की शिकायत पर पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच डीएसपी करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घरौंठी गांव के युवक सोनू ने दी शिकायत में बताया कि उसने मेडिकल में बीएससी कर रखी है। वह शनिवार को अपने गांव से ऑटो में बैठकर रोहतक जा रहा था। जब वह जींद रोड पर पहुंचा तो दो बाइक पर गांव केयुवक खुटी, अंकुर, अशोक, भज्जी उर्फ मनोज, अजय, नीतीश, अमित उर्फ कान्हा व मोहित आए और ऑटो के आगे बाइक अड़ाकर उसे नीचे उतार लिया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहे। बोले, तूने कुछ दिन पहले अपने बड़े भाई का नंबर नहीं दिया था। इसके बाद थप्पड़ व लात घूसे मारने लगे। बोले, अगर दोबारा पूछने पर कोई बात नहीं बताई तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उस समय तक ऑटो चालक भी जा चुका था। इसके बाद आरोपियों ने गांव जाकर उसके भतीजे गौरव को डंडों से पीटा। साथ ही उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें