फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव खरक जाटान में प्रदेश की कबड्डी टीम के खिलाड़ी संदीप व उसके भाई पर गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने गोली चला दी। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खरक जाटान गांव निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच साल से हरियाणा की कबड्डी टीम का सदस्य है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने चाचा के लड़के अजय और अन्य के साथ गांव के स्टेडियम में ट्रैक पर खेलने की तैयारी कर रहा था। तभी गांव निवासी विनय, अमन, योगेश, सतीश व दो अन्य लड़के कार में सवार होकर आए। वे कार को ट्रैक के बीचोंबीच चला रहे थे, इससे ट्रैक खराब हो गया। उसके भाई अजय ने जब विनय व उसके साथियों से ऐसा न करने के लिए कहा तो वे झगड़ा करने लगे। साथ ही अजय से मारपीट शुरू कर दी। वह बीचबचाव करने लगा तो कार के अंदर से अंकित, योगेश, अमन व सतीश उतर कर आए। अंकित ने हाथ में हथियार ले रखा था। विनय ने हथियार अंकित से अपने हाथ में ले लिया और उसके कान पर बट मारा। साथ ही फायर कर दिया। अजय व संदीप गोली लगने से बच गए। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें